Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गुड बाय शिवपुरी बोल भावुक हुई यशोधाराजे सिंधिया , कहा अब नहीं लडूंगी चुनाव न मेरा कोई उतराधिकारी

शिवपुरी: मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। पहली बार उन्होंने मंच से यह घोषणा की है। शिवपुरी में गुरुवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान उन्होंने मंच से यह घोषणा की। शिवपुरी में 8 करोड़ से बनाए गए पाम पार्क में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंच से भावुक होते हुए कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगी और उन्होंने शिवपुरी को गुड बाय कह दिया। मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने समर्थन से अपील की कि वह उनके इस निर्णय के साथ रहेंगे। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां से मुझे प्रेरणा मिली, जिसमें उन्होंने 25 से 30 साल उनके पद चिन्हों पर चलते हुए जन सेवा की। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अब निर्णय कर लिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी।

इधर ग्वालियर दौरे पर मिडिया से कहा मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं 

मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंची। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते संगठन से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निवेदन किया है। उन्होंने खेलों एमपी यूथ गेम्स को लेकर कहा कि बहुत अच्छे परिणाम आये हैं।

चुनाव लड़ने के सवाल पर यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे रिकवरी के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो एमपी गेम्स में व्यस्त थी, वर्ल्ड शूटिंग में व्यस्त थी, फिर लगातार चौथी बार कोरोना हो गया। जिससे मुझे रिकवरी करने का समय नहीं मिला। शिवपुरी में उनके उत्तराधिकारी के तैयार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवपुरी में मेरे पास कोई उत्तराधिकारी नहीं है। पार्टी जिसे योग्य समझे उसे टिकट दे।

Related posts

असम के हिमंता ने खोल दी चंपाई सोरेन की किताब :झारखण्ड की राजनीति में मचाया भूचाल: चंपाई सोरेन करेंगे भाजपा ज्वाइन

पॉक्सो एक्ट पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की न्यूनतम उम्र 18 सालग ही रहे , अभिभावक कर रहे दुरूपयोग

Jansamvad Express Digital

पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का आगाज , 11 फ़रवरी को मोदी का संभावित एमपी दौरा

Leave a Comment