Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

हमास युद्ध अपडेट : इजराइल का दावा- पास की इमारत से महिला का शव मिला; गाजा में फिलिस्तीनी संसद तबाह

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में अल-शिफा अस्पताल में इजराइली सेना की घुसपैठ की वजह बताई। उन्होंने कहा- हमें काफी मजबूत संकेत मिले थे कि हमास ने कुछ बंधकों को अस्पताल में छिपाया है।

नेतन्याहू ने CBS न्यूज को बताया कि बंधकों के बारे में इजराइली इंटेलिजेंस को जानकारी मिली थी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इजराइली सेना की घुसपैठ से पहले ही हमास ने बंधकों को अल-शिफा अस्पताल से निकाल कर कहीं और शिफ्ट कर दिया।

वहीं, IDF ने बताया है कि अल-शिफा अस्पताल के पास की एक इमारत से किबुत्ज बेरी से बंधक बनाई गई 65 साल की महिला का शव मिला है। महिला का नाम यहूदित वीज बताया गया है। IDF को उसके शव के पास से AK-47 जैसे हथियार भी मिले हैं।

Related posts

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा फ़ाइनल मेच , बारिश हुई तो रिजर्व डे में इसी पिच पर होगा मेच

jansamvadexpress

भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के लिए भरे मंच से आपत्तिजनक शब्दों का किया उपयोग

jansamvadexpress

मालिक से प्यार हो तो ऐसा! 250 KM का सफर तय कर मालिक के पास पहुंचा कुत्ता

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token