Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यशाजापुर

भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के लिए भरे मंच से आपत्तिजनक शब्दों का किया उपयोग

शाजापुर |मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा कांग्रेस में जुँबानी जंग शुरू हो गई है ,हालही में एक वीडिओ सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आपति जनक शब्दों का उपयोग किया है |  आपको बता दे अब चुनावी साल होने से  दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप में नेताओं की भाषाएं भी अमर्यादित होने लगी है। ऐसे ही बिगड़े बोल शाजापुर के पूर्व भाजपा विधायक अरूण भीमावद के सामने आएं है जिसमें वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं। भाजपा के इस पूर्व विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगा दिया। कालापीपल के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को चेतावनी देते हुए कहा- कितना भी घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा विधायक के बिगड़े बोल पर विधायक कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया और कहा पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के आपको नामर्द नेता कह रहे हैं। इसके ऊपर सिंधिया जी क्या कहना चाहते हैं, उनके समर्थक क्या कहना चाहते हैं। किस प्रकार से उनकी इज्जत है या बेज्जती है, ज्योतिरादित्य सिंधिया बताएं।

 

भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने क्या कहा जरा सुनिए-
हमारे कार्यकर्ताओं में भी जोश आया, इस सरकार को गिरना चाहिए। कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया जो नामर्द जो कांग्रेस का नेता था, उस समय उनको भगवान सद्बुद्धि दे वो कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आ जाएं, इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ी। ईश्वर ने हमारी बातों को सुना, जनता की आवाज को सुना, कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना, तो दिग्विजय सिंह का भी मन कहीं ना कहीं जो वहां प्रताड़ित था, उन्होंने भी फैसला लिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुणाल चौधरी को चेतावनी देता हूं, तू कितना ही घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है।

 

कांग्रेस से कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी का कटाक्ष

भाजपा के पूर्व विधायक के अमर्यादित बयान के बाद कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा-
शाजापुर जिले के अकोदिया की ऐतिहासिक सभा जिसमें किसानों, गरीबों और मजदूरों ने भाग लिया उसको देखकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मानसिक संतुलन बिगड़ चुके हैं। जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग वो कर रहे हैं, कहीं ना कहीं उनके मानसिक दिवालियापन को बताता है। स्पष्ट रूप से ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मेरा सवाल है पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के आपको नामर्द नेता कह रहे हैं, यही आपको मान सम्मान और इज्जत का सवाल जो भारतीय जनता पार्टी में जाकर मिला है, इसका जवाब मुझे सिंधिया जी देने का काम करें और जिस तरीके के शब्दों का चयन एक नेता के प्रति करा गया, मुझे लगता है दुर्भाग्य है। जब सिंधिया जी के प्रति इस तरह के भाव हैं तो हमारे प्रति क्या भाव है, उस पर बात करने की जरूरत नहीं है। स्पष्ट रूप से सिंधिया जी से मेरा सवाल है, जो बयान दिया है इसके ऊपर सिंधिया जी क्या कहना चाहते हैं, उनके समर्थक क्या कहना चाहते हैं। किस प्रकार से उनकी इज्जत है या बेइज्जती है, ज्योतिराज सिंधिया बताएं।

Related posts

महाकाल के दर पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल: पहली बार भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- ‘बाबा का श्रृंगार देख आत्मा तृप्त हो गई, बयां नहीं कर सकता अनुभव’ 

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण चरण

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page