Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौर संभागखरगोनमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण चरण

खरगोन :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जिले के समस्त निर्वाचन पदाधिकारी मिशन मोड में काम करें। उन्होंने निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली से छूटना नहीं चाहिए और कोई भी अपात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में जुड़ने नहीं पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल क्रियान्वयन के लिए बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ईआरओ और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एईआरओ का सघन प्रशिक्षण आवश्यक है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि बीएलओ द्वारा गणना चरण के दौरान पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 के डेटाबेस से मतदाता या उसके परिजन का नाम मिलान किया जाएगा। जिन मतदाताओं का मिलान हो जाएगा, उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में जोड़ दिए जाएंगे।

अन्य मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ को मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की भी पहचान कर सूची तैयार करनी है, जिसका सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। इस उद्देश्य से बीएलओ को पर्याप्त संख्या में फार्म 6, 7 और 8 उपलब्ध करवाए जाने हैं। निर्वाचक गणना की भौतिक प्रगति बीएलओ ऐप पर भी प्रदर्शित होनी चाहिए, जिसके लिए आवश्यक है कि सभी बीएलओ बीएलओ ऐप से पंजीकृत और परिचित हो और गंभीरता से सॉफ्टवेयर में प्रविष्टियां करें। उन्होंने ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया कि बीएलओ की कार्यप्रणाली पर नजर रखें जिससे कम से कम नोटिस जारी करने की स्थिति बनें।

Related posts

मध्य प्रदेश के 29वें चीफ जस्टिस संजीव सचदेव को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ

इन्दोर में बढ़ते अपराध के बाद पुलिस कमिश्नर ने संभाला मोर्चा , देर रात सडको पर चेकिंग करने पहुचे

Jansamvad Express Digital

उज्जैन: 108 कुण्डीय महायज्ञ में गूंज रहे मंत्र, साध्वी हर्षानंद गिरि ने बताया 52 शक्तिपीठों का महत्व

Leave a Comment