Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

हमास युद्ध अपडेट : इजराइल का दावा- पास की इमारत से महिला का शव मिला; गाजा में फिलिस्तीनी संसद तबाह

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में अल-शिफा अस्पताल में इजराइली सेना की घुसपैठ की वजह बताई। उन्होंने कहा- हमें काफी मजबूत संकेत मिले थे कि हमास ने कुछ बंधकों को अस्पताल में छिपाया है।

नेतन्याहू ने CBS न्यूज को बताया कि बंधकों के बारे में इजराइली इंटेलिजेंस को जानकारी मिली थी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इजराइली सेना की घुसपैठ से पहले ही हमास ने बंधकों को अल-शिफा अस्पताल से निकाल कर कहीं और शिफ्ट कर दिया।

वहीं, IDF ने बताया है कि अल-शिफा अस्पताल के पास की एक इमारत से किबुत्ज बेरी से बंधक बनाई गई 65 साल की महिला का शव मिला है। महिला का नाम यहूदित वीज बताया गया है। IDF को उसके शव के पास से AK-47 जैसे हथियार भी मिले हैं।

Related posts

मुंह पर मास्क गले में गमछा लपेट कर भस्मआरती प्रवेश गेट पर खड़े हुए प्रशासक : दलालों में मचा हडकंप ,1700 अनुमति पहुंचे 1400

Jansamvad Express Digital

BSF चीफ और डिप्टी चीफ को हटाया :गृह मंत्रालय का बहुत बड़ा एक्शन!

नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा महाकाल सवारी मार्ग का किया गया निरीक्षण, महापोर भी रहे मोजूद

Leave a Comment