Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

05 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ समारोह : मुख्यमंत्री कौन अभी तय नहीं

महाराष्ट्र में नतीजे आए 8 दिन हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे का आधिकारिक ऐलान बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

महायुति सरकार में मंत्रालय बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है। दिल्ली में बैठक करके लौटे एकनाथ शिंदे सभी कार्यक्रम रद्द कर अचानक 29 नवंबर को सातारा स्थित पैतृक गांव चले गए। एक दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। वह दोपहर 2 बजे हेलिकॉप्टर से ठाणे लौट आएंगे।

3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से CM फेस अनाउंस करेंगे। वहीं, डिप्टी CM अजित पवार ने शनिवार को कहा- सीएम भाजपा का होगा, यह तय हो गया है और शिवसेना-NCP से 1-1 डिप्टी CM होगा।

Related posts

श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुबह भस्म आरती में महाकाल ने धारण किए शेषनाग का रजत मुकुट-मुंडमाला:दूसरी सवारी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन

jansamvadexpress

Tahawwur Rana:NIA मुख्यालय में कटी रात : अब खुलेंगे 26/11 मुंबई ब्लास्ट के कई राज

jansamvadexpress

CBSE कक्षा 10 वी और 12 वी के परीक्षा परिणाम घोषित छात्राए रही अव्वल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token