Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

18 साल के युवकी की मौत , दिल का साइज़ सामान्य से काफी बढ़ा

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में एक 18 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके हार्ट का साइज सामान्य से बड़ा था। सामान्य तौर पर वयस्क व्यक्ति के हार्ट का वजन लगभग 350 ग्राम होता है, लेकिन इस युवक के हार्ट का वजन 550 ग्राम था।

डॉक्टरों का कहना है कि युवक की मौत का कारण हार्ट का असामान्य आकार होना है। हार्ट का सामान्य से बड़ा आकार और ज्यादा वजन कभी भी मौत का कारण बन सकता है। एक अन्य कारण शराब की लत भी हो सकती है। युवक का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। बता दें, किसी भी रहस्यमय मौत के बाद जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है, उसकी जांच विसरा रिपोर्ट कहलाती है।

युवक का नाम अनुज पिता भगवान सिंह यादव निवासी पालदा है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला था। इंदौर में एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार को उसे उल्टियां हुईं। भाई ऋतिक और दोस्त उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां उल्टियों के साथ सीने और पेट में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध था, इसलिए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। जांच में जो कारण सामने आया वह काफी चौंकाने वाला है।

Related posts

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर से लेकर राजधानी तक कुत्तो का आतंक , भोपाल में 13 दिन दो बच्चो की मौत , पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लिखा पत्र

jansamvadexpress

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार केस में दोषी

jansamvadexpress

इस साल का पहला सूर्यग्रहण 8 और 9 अप्रेल को , भारत में नहीं होगा इसका असर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token