Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार केस में दोषी

डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को किसी अपराध में दोषी पाए जाने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए। राष्ट्रपति चुनावों के बीच न्यूयॉर्क में लगभग 6 हफ्तों तक चली सुनवाई में उन्हें 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया है। भारतीय समयानुसार सुबह 2 बजे कोर्ट ने ट्रम्प के दोषी होने का फरमान सुनाया।

ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहे थे। यह मामला 2016 में उनके अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है। इसके खुलासे के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया गया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कोर्ट ने 6 सप्ताह में 22 गवाहों को सुना। इनमें स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थीं। दो दिनों तक विचार-विमर्श के बाद 12 मेंबर की ज्यूरी ने ट्रम्प के दोषी पाए जाने की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रम्प को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी।

ट्रम्प ने सजा सुनाए जाने के वक्त आंखे बंद कीं
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प को सजा सुनाने के वक्त कोर्ट रूम का माहौल काफी संजीदा था। ज्यूरी को फैसला सुनाने के लिए कोर्टरूम के ज्यूरी बॉक्स में बुलाया गया। 7 महीनों में चुपचाप केस को सुन रहे ज्यूर्रस को से पूछा गया कि वो किस नतीजे पर पहुंचे हैं।

इसके बाद एक ज्यूरर ने माइक्रोफोन में कहा, ‘दोषी’। ये सुनते ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी आंखे बंद कीं और ना में सिर हिलाया । ट्रम्प के दोषी पाए जाने का फैसला 2 मिनट तक सुनाया गया।

 

फैसले के बाद ट्रंप का रिएक्शन 

फैसला गलत है असली फैसला  05 नवम्बर को जनता सुनाएगी , जज भ्रष्ट्रचारी है 

Related posts

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत , परिवार से मिलने की इजाजत के साथ रिहा करने के आदेश

Jansamvad Express Digital

दिल्ली एयर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मनीष सिसोदिया केस में कोर्ट ने ED से पूछा आरोप कब सिद्द होंगे , ताउम्र हिरासत में नहीं रखा जा सकता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment