Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी के ध्यान पर TMC के बाद तमिलनाडु कांग्रेस का विरोध , तमिलनाडु कांग्रेस हाईकोर्ट गई

नई दिल्ली |  PM मोदी का कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करने का शुक्रवार को दूसरा दिन है। सुबह उनके ध्यान करने की तस्वीरें सामने आईं। वे भगवा चोला, हाथ में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए दिखे।

उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया, मंदिर की परिक्रमा की और ध्‍यान मुद्रा में बैठे। PM एक जून सुबह 10 बजे तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में रहेंगे।

उधर विपक्ष मोदी के ध्यान को आचार संहिता का उल्लंघन बता रहा है। तमिलनाडु कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

PM गुरुवार शाम को कन्याकुमारी पहुंचे थे। सबसे पहले भगवती देवी अम्मन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पूजा के दौरान मोदी ने सफेद मुंडु (दक्षिण भारत का एक परिधान) और शॉल पहना था। पुजारियों ने उनसे विशेष आरती कराई। प्रसाद, शॉल और देवी की तस्वीर दी।

कांग्रेस की याचिका में कहा- यह वोट पाने की कोशिश है, कार्रवाई हो
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि प्रधानमंत्री की विवेकानंद रॉक यात्रा पर कोई आपत्ति नहीं कर सकता है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें फेज के कूलिंग पीरियड के दौरान उनकी यात्रा हिंदू भावनाओं को भड़काने और अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके वोट हासिल करने की कोशिश है। इसलिए इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उधर, मोदी के कन्याकुमारी दौरे को लेकर एक संगठन थंगथाई पेरियार द्रविड़र कड़गम ने गुरुवार को मदुरै में प्रधानमंत्री के विरोध में काले झंडे दिखाए। इसी संगठन ने X पर #गोबैकमोदी (मोदी वापस जाओ) पोस्ट किया है।

Related posts

उज्जैन में दो जगह 101 फीट के रावण का दहन:पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर की झलक, ब्रह्मोस मिसाइल से होगा रावण का दहन

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से पूर्व विधायक के नेतृत्व में भौरासा नगर के विकास के लिए मिले संजय महाराज

चिनाब ब्रिज को लेकर इंजिनियर माधवी का पोस्ट : मुझे बधाई और श्रेय ना दे

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page