Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत अवधि हो रही ख़त्म , 2 जून को जेल जाएँगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 21 दिन की जमानत कल खत्म हो रही है। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार (31 मई) को वीडियो जारी कर केंद्र सरकार और जेल अधिकारियों पर खुद को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा- देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मैं परसों 3 बजे सरेंडर करूंगा। इस बार मेरे प्राण चले जाएं तो गम मत करना। जेल में मुझे प्रताड़ित करने की फिर कोशिश होगी।

इन्होंने मुझे झुकाने की कोशिश पहले भी की है, लेकिन ये सफल नहीं हुए। मैं जब जेल में था तो इन्होंने मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मेरी दवाइयां रोक दी थीं। मैं 30 साल से डायबिटीज का मरीज हूं। मुझे 10 साल से इंसुलिन के इंजेक्शन लग रहे हैं।

https://x.com/ArvindKejriwal/status/1796429193212727348 

दरअसल, शराब नीति घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को कहा गया था।

Related posts

अनाज व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला अंतर्राज्य गिरोह पकडाया , गुजरात के सभी आरोपी ,39 लाख 50 हजार नगद भी बरामद

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पहुचे कुलियों के बिच ,रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की

Jansamvad Express Digital

उज्जैन उत्तर के बाद अब बडनगर विधानसभा में प्रत्याशी के पास कार्यकर्त्ता का संकट , उज्जैन दक्षिण में एतिहासिक स्वागत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token