Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स महासंघ के प्रयासो से 2930 पेंशनरो को हायर पेंशन हेतु डिमांड नोटिस जारी हुए

नागदा जंक्शन। वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स महासंघ द्वारा पिछले दो वर्षों से हायर पेंशन को लेकर लगातार कार्यवाही कर प्रयासरत है। कोर्ट के आदेश होने के बावजूद उज्जैन संभाग पीएफ ऑफिस द्वारा हायर पेंशन का लाभ पेंशनरों को नहीं दिया जा रहा था। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स महासंघ के संरक्षक सुल्तान सिंह शेखावत व संघ द्वारा विगत माह उज्जैन पीएफ ऑफिस पर एक दिवसीय धरना आंदोलन किया गया व चेतावनी दी गई थी जिसके बाद पीएफ कमिश्नर उज्जैन द्वारा इस विषय को गंभीरता से लेकर कार्य किया जिसके तहत दिनांक 13 फरवरी 2025 को पीएफ ऑफिस उज्जैन द्वारा ईपीएफओ 95 संबंधित 2930 पेंशनरों के हायर पेंशन हेतु डिमांड नोटिस जारी हुए हैं, उसमें से 218 पेंशनरों के आवेदन पत्र एंपलॉयर लेवल पर कमी के कारण रुके हैं बाकी शेष सभी पेंशनर जिन्होंने हायर पेंशन के लिए अप्लाई किया है, उनके भी डिमांड नोट शीघ्र ही जारी हो, इसके प्रयास किया जा रहे हैं, शीघ्र ही उनके डिमांड नोट भी जारी हो जाएंगे। प्रत्येक पेंशनर को हायर पेंशन का लाभ मिले इसको लेकर लगातार प्रयास जारी है।

Related posts

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी : आर्मी चीफ बोले- आतंकवाद के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा

लिव इन में रह रही छात्रा ने माँ पिता से पैसे ऐठने के लिए रची अपहरण की साजिश , पुलिस कर रही जाँच

Jansamvad Express Digital

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज न्यायिक हिरासत ख़त्म , 52 दिनों से है जेल में ,शराब घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment