Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेश

स्व. नागूलाल मालवीय शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक हुई संपन्न

घट्टिया/दिपांशु जैन.||  स्व. नागूलाल मालवीय शासकीय महाविद्यालय घट्टीया में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक एसडीएम राजाराम करजरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत समिति के सचिव एवं प्राचार्य डॉ. शेखर मैदमवार द्वारा पिछले बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा के साथ हुई।

इसके पश्चात् विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति में शामिल सभी सदस्यों ने एसडीएम करजरे के समक्ष महाविद्यालय के विकास के संबंध में अपने- अपने विचार व्यक्त किए। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित बैठक में सभी ने एकमत से महाविद्यालय की उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वहाब खान, कृषक प्रतिनिधि देवेंद्र बंटू आंजना, इंडियन आयल प्लांट मेनेजर विशाल उदिया, सीएम राइज स्कूल प्राचार्य सुनील नामदेव, माडल स्कूल प्राचार्य अनिल केन, पीआईयू एसडीओ केवी सिंह, डॉ. राजेश गौर, ओपी कटारा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में एसडीएम करजरे ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए जो प्रयत्न करना होगा, अवश्य करेंगे तथा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर महाविद्यालय में कई सुविधाएं जुटाई जाएगी।

बैठक के पश्चात महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्यों द्वारा निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण किया गया। स्वागत भाषण जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. मनीष परमार द्वारा दिया गया। बैठक का समापन डॉ शेखर मैदमवार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जनभागीदारी समिति की यह बैठक महाविद्यालय के चहुँमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

जनभागीदारी समिति की बैठक में क्या होता है? 

  • कॉलेज के मूलभूत ढांचे और छात्रों के शैक्षणिक, कौशल, रचनात्मक, और सांस्कृतिक विकास के लिए फ़ैसले लिए जाते हैं. 
  • कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने, स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने, और अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाता है. 
  • कॉलेज में नए भवन, कंप्यूटर लैब, साइकल स्टैंड, सूचना पटल, काऊकेचर, बाउंड्रीवाल, और पानी के जमाव को दूर करने के लिए फ़ैसले लिए जाते हैं. 
  • कॉलेज के विकास के लिए समिति की निधि का इस्तेमाल किया जाता है. 
जनभागीदारी समिति की बैठक से जुड़ी कुछ और बातें:
  • जनभागीदारी समिति की बैठक में छात्रों और समिति के कर्मचारियों के हित में फ़ैसले लिए जाते हैं. 
  • जनभागीदारी समिति की बैठक में समिति के सदस्य जानकारी देते हैं. 
  • जनभागीदारी समिति की बैठक में महाविद्यालय का अवलोकन भी किया जाता है

Related posts

पश्चिम बंगाल डाक्टरों ने अभिषेक बेनर्जी से बिना शर्त माफ़ी की मांग के लिए पत्र लिखा : अभिषेक की एक पोस्ट से नाराज डॉक्टर

Jansamvad Express Digital

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाक के बीच खेला जाएगा मैच : दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा मैच

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में पारिवारिक विवाद से तंग: पति-पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page