Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

सोनकच्छ में शिक्षा सुधार के लिए सराहनीय पहल,देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड ने शासकीय स्कुलो के लिए भेंट की स्मार्ट टीवी

भौरासा,,, देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देवास जिले के सोनकच्छ विकाश खण्ड के दस शासकीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार एवं आम जन का रुझान अपने बच्चों को शासकीय विद्यालयो मे पढ़ाने का बढ़ावा मिले दस स्मार्ट टीवी भेट किए गए देवास भोपाल फोरलेन प्रशासन द्वारा मेरा गांव मेरी दुनिया संस्था के माध्यम से जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा जिले में चलाए जा रहे मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान के अंतर्गत अनुभाग सोनकच्छ के तहसील में शासकीय विद्यालय में शिक्षा के सुधार एवं अच्छी गुणवत्ता के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप शिवा एवं तहसीलदार मनीष जैन के अनुरोध पर देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर मैनेजर उमा शंकर पांडे ,भौरासा प्लाजा मैनेजर मुकेश एवम मेरा गांव मेरी दुनिया के कम्युनिटी मैनेजर नारायण सिंह चौहान के माध्यम से 10 शासकीय स्कूल को स्मार्ट टीवी भेंट किए विद्यालय में जाकर संस्था द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय रोलू पिपलिया ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुमारिया राव,शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिसाखेड़ी ,शासकीय प्राथमिक विद्यालय एनाबाद में स्वयं स्थापित किए गए । अनुविभागीय अधिकारी संदीप शिवा द्वारा बताया गया कि अभी तक सोनकच्छ तहसील में 171 स्कूल में स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर रोटरी के पूर्व मंडलाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी द्वारा देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड संस्था एवं कलेक्टर ऋषब गुप्ता तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सदीप शिवा के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किए जा रहे प्रयास की सराहना की इस अवसर पर , विकासखंड स्रोत समन्वयक संतोष शर्मा एवम नोडल अधिकारी धीरज सिंह राजपूत उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा को लेकर कांग्रेस आप की गोवा में बनी बात , अगले विधानसभा में भी साथ रह सकती है जोड़ी

Jansamvad Express Digital

पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू का फिर एक बार उज्जैन आगमन – स्थानीय कांग्रेसियों में खलबली

Jansamvad Express Digital

सहारा श्री के झांसे में आई भोलीभाली जनता को अब तक नही मिली राहत , उपभोक्ताओ ने खोला मोर्चा सहारा के एजेंटों को बनाया गधा खिलाएं गुलाब जामुन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment