नागदा | सहारा ग्रुप के द्वारा देश भर के गरीब लोगो की जमा पूंजी लोटाने समबन्धित अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया है जिससे देश प्रदेश सहित उज्जैन के नागदा जैसे छोटे शहर के 30 हजार से अधिक उपभोक्ता आज तक अपने ही पैसो के लिए दर दर भटकने को मजबूर है | नागदा के उपभोक्ताओ के लिए अब शहर के समाज सेवी युवा नेता चेतन यादव ने मोर्चा खोल दिया है और खुल कर उपभोक्ताओ के साथ उनके हक को दिलाने की लड़ाई लड़ रहे है | समाज सेवी चेतन यादव ने मिडिया से चर्चा मेंकहा की -सहारा इंडिया के खिलाफ जनता का गुस्सा आए दिन बढ़ता जा रहा है गरीब जनता सहारा के खिलाफ अब अपना आपा खोती जा रही है। शहर के हजारों सहारा उपभोक्ता जिन्होंने अपनी मेहनत की पाई पाई जोड़ कर अपना पेट काट कर सहारा में हर दिन रकम जमा कराई लेकिन जब अपनी ही रकम की जरूरत पड़ी तब सहारा के एजेंट ने अपनी कंपनी की मजबूरी बताकर उपभोक्ताओं की एफडी एवम् जमा पूंजी देने से इंकार कर दिया। और बहाने बाजी करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। पिछले 10 सालों से चले आ रहे इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ जिस से नागदा नगर के करीब 30000 उपभोक्ताओं के जमा पैसे सहारा की गिरफ्त में है। यह जमा पूंजी पुनः आम जनता को मिले ऐसा प्रयास नगर के युवा नेता चेतन यादव कर रहे है और उपभोक्ताओ के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपभोक्ता को साथ लेकर दिनांक 2 मार्च को एक विशाल मार्च निकाल कर सहारा का विरोध किया जाएगा और एक ज्ञापन थाने में सहारा के खिलाफ देकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा एवं आगे भविष्य में जब तक सहारा अपने उपभोक्ताओं को उनकी जमा पूंजी वापस नहीं देता चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे। इसी कड़ी में आंदोलन का बिगुल स्थानीय कीर्ति कुंज (किरण टाकीज) पर गधे को एजेंट का प्रतिरूप मानकर उसे पुष्प माला पहनाकर मिठाई स्वरूप गुलाब जामुन खिलाकर आंदोलन का शंख नाद किया तथा शहर की जनता से अधिक अधिक आगामी आंदोलन में बड़ चड़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।



