Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आज आ सकता है आंधी तूफान और बारिश : मौसम विभाग ने इन राज्यों को किया अलर्ट

नई दिल्ली ||  देश (India) में आज का मौसम (शुक्रवार, 18 अप्रैल) को कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने UP, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित महाराष्ट्र 20 से ज्यादा प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावनाए बनी हुई है ,इसका असर गुरुवार को  यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में दिखा भी आंधी तूफान के चलते कई जगह  भारी बारिश और बिजली गिरने की खबरे सामने आई  । यूपी में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली-आंधी से अयोध्या में 6, बाराबंकी में 5, अमेठी और बस्ती में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। आज यूपी के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 2 और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

इधर, राजस्थान के 9 जिलों में आज लू और धूलभरी आंधी की चेतावनी है। बीते दिन बीकानेर और बाड़मेर में पारा 45.1 और 45 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, 24 घंटे बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। राजस्थान, एमपी और गुजरात में भीषण गर्मी है।

राजस्थान में लू और आंधी का अलर्ट 

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर सहित 9 जिलों में शुक्रवार को लू और धूलभरी आंधी का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट रूप से लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

Related posts

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बेगम बाग़ के मकान मालिको को दिए नोटिस

Jansamvad Express Digital

फिल्म दीवाना के गाने पर ‘चचा’ की दीवानगी : चचा ने किया ऐसा डांस, देख लोग बोले- आग ही लगा दी

Jansamvad Express Digital

पूरी और उज्जैन में आज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा , पूरी में दो दिन होगी यात्रा तो उज्जैन में इस बार तीन रथ होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment