Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

10 वी और 12 वी के परिणाम घोषित : उज्जैन की सुहानी का नाम प्रदेश में टॉप 10 प्रथम आने वाले बच्चो में शामिल

उज्जैन || एमपी मा. शिक्षा मंडल (एम बोर्ड ) की 10वीं और 12वीं कक्षा  के परिणाम  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिए। 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वहीं उज्जैन के शास्त्री नगर  ‘शा उ मा  उत्कृष्ट विद्यालय  की सुहानी प्रजापति ने 99.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश में टॉप  10  आने वाले बच्चो में  चौथा स्थान हासिल किया है।

सुहानी प्रजापति इंजीनियर बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का पूरा श्रेय सुहानी अपने पापा मम्मी और गुरु को देती हैं।

इधर  पयोजा नौवे और आयुषी दसवे स्थान पर प्रथम रही  

उज्जैन में शिक्षा का स्तर ऊँचा करने वालो में और भी छात्राओ के नाम शामिल है सुहानी के साथ ही उज्जैन की पयोजा पाटिल ने भी प्रदेश के टॉप 10 आने वालो में अपना स्थान बनाया है ,संत मीरा स्कुल की छात्रा है पयोजा टॉप 10 की सूचि में 492  अंक के साथ  नौवे स्थान पर रही वही कालिदास मांटेसरी स्कुल की आयुषी का नाम 491 अंको के साथ  दसवे स्थान पर है |

इस साल 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 76.22 प्रतिशत पास हुए। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा- असफल विद्यार्थी खुद को फेल न समझें, उनको परीक्षा का एक और मौका मिलेगा।

उज्जैन जिले से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 24174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। घट्टिया में 991,खाचरौद 4754, बड़नगर 3502,महिदपुर 3315, उज्जैन 8761 और तराना से 2851 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्र छात्राएं भी शामिल हैं।माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा, जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

इंदौर की वैदेही ने 12 वी में प्रदेश में चोथा स्थान बनाया 

12वीं के कला समूह में इंदौर की वैदेही पिता मिश्र लाल मंडलोई ने प्रदेश में चौथा स्थान बनाया है। वैदेही को 500 में 484 अंक मिले हैं। वह शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा है। वहीं छठे नंबर पर किंजल किंगरानी रहीं। किंजल केबी पटेल गुजराती कन्या उमावि गांधी हॉल की छात्रा हैं।

नरसिंह पुर शिक्षा के अच्छे प्रदर्शन में पहले स्थान पर जबकि उज्जैन 30 वे स्थान पर 

प्रदेश में जिलो की रेंकिंग पर नजर डाले तो  नरसिंह पुर के स्कुलो ने बेहतर रिजल्ट दिया है जिसके चलते प्रदेश में अच्छे रिजल्ट के मामले में नरसिंह पुर ना सिर्फ 10 वी बल्कि 12 कक्षा के परिणाम में भी पहले स्थान पर रहा है जबकि उज्जैन 10 के परिणाम में 30 स्थान पर है वही 12 के परिणाम में 18 वे स्थान पर है ये आंकड़े मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड के द्वारा जारी किये गए है जिसमे उन्होंने किस जिले का कैसा प्रदर्शन रहा उसे आंकड़ो के साथ दर्शाया गया है |

Related posts

शुक्रवार को भोरासा में चला प्रशासन का बुलडोजर

नहीं रहे गगन वर्मा : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बेटे का निधन

IT और बैंकिंग शेयर्स फिसले : सेंसेक्स में 100 अंक गिरावट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment