Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के 29वें चीफ जस्टिस संजीव सचदेव को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ

भोपाल || न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मप्र के 29वें मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया। समारोह में मप्र के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक अग्रवाल और सरकारके प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

जानिए कौन हैं संजीव सचदेवा

 दिल्ली में 26 दिसंबर 1964 को जन्मे संजीव सचदेवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 1985 में B.Com (Hons.), किया। 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से LL.B. की डिग्री हासिल की।

दिल्ली बार काउंसिल में 1 अगस्त 1988 को नॉमिनेट हुए।
1992 में ब्रिटिश काउंसिल स्कॉलरशिप पर “कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स”
1995 में सुप्रीम कोर्ट में “Advocate on Record” नियुक्त
उन्होंने 1 अगस्त 1988 को दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया था। 1992 में उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज में कॉमन वेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स में भाग लिया और इंग्लैंड में सॉलिसिटर और बैरिस्टर के साथ काम किया।

साल 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में उन्हें एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड नियुक्त किया गया। इससे पहले 1992 में उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की छात्रवृत्ति मिली थी, जब वे भारत के पांच युवा वकीलों में से एक थे, जिन्हें कॉमन वेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स के लिए चुना गया था।

2013 में बने दिल्ली हाईकोर्ट में जज

17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 18 मार्च 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बने। उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थायी वकील के रूप में कार्य किया। 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मप्र हाईकोर्ट के स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए हैं।

सुरेश कैत के रिटायरमेंट के बाद संभाली जिम्मेदारी

जस्टिस संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। वे तत्कालीन चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के रिटायरमेंट के बाद से चीफ जस्टिस का दायित्व संभाल रहे थे। इससे पहले भी वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके हैं। 30 मई 2024 को जस्टिस संजीव सचदेवा का दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ था।इसके साथ ही केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश हाइकोर्ट को एक और जज दिया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की मध्यप्रदेश में नियुक्ति की गई है। वे अभी मद्रास हाईकोर्ट में हैं, जिनका ट्रांसफर जबलपुर किया गया है। अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई हैं।

 

Related posts

महाकाल मंदिर मामले में 06 और नए आरोपी बने, गणेश धाकड़ को हटाया : अभिषेक बना आरोपी अब मनीष की बारी , कौन है प्रवीण और भीम

Jansamvad Express Digital

आज इंदौर में प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन , इंदौर आने वाले ट्राफिक से बचने के लिए समझे रूट

Jansamvad Express Digital

झारखण्ड में भाजपा से JMM में शामिल पूर्व विधायक : कई नेता भी छोड़ चुके पार्टी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page