Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री निवास पर हुई सर्वदलीय बैठक: ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण से जुड़ी कानूनी अड़चनों पर चर्चा

भोपाल । गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर एक महत्त्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण से जुड़ी कानूनी अड़चनों पर चर्चा करना तथा इस विषय पर आगे की रणनीति तय करना रहा।

बैठक में भाजपा , कांग्रेस, सपा , आम आदमी पार्टी के   प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए कांग्रेस की और से प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद  अशोक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरुण यादव, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य  कमलेश्वर पटेल, शामिल हुए जबकि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और आम आदमी पार्टी से सिंगरोली महापोर और आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल शामिल हुई साथ ही  आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कांग्रेस का पक्ष

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा— “मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें ओबीसी आरक्षण से जुड़ी कानूनी अड़चनों पर चर्चा हुई। अगर ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू करने का रास्ता निकलता है तो यह सकारात्मक कदम होगा। सर्वदलीय बैठक में यही नीति बनी कि कानून को लागू किया जाए और जिन लोगों ने 6 वर्षों तक इसे रोके रखा, उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो। यह सर्वसम्मति से सोचा गया कि आरक्षण लागू होना चाहिए, जो स्वागतयोग्य है।”

Related posts

नहीं थम रही जंग इजराइली हमलों में 24 घंटे में 400 फिलिस्तीनियों की मौत

सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री , डीके को उपमुख्यमंत्री का आफर

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर प्रकरण दर्ज करने की मांग: कांग्रेस करेगी महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यलय का घेराव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page