Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कोप एमिनेंस अवार्ड्स में पीएसई की भूमिका को सराहा

 नई दिल्ली || राष्ट्र के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसई) के योगदान को सम्मानित करने के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में स्कोप (SCOPE) एमिनेंस अवार्ड्स का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वित्‍त राज्‍य मंत्री, प्रमुख नीति निर्माताओं, नियामकों और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में प्रदान किए।यह सम्मान वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान देने वाले सार्वजनिक उपक्रमों को दिया गया। पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी पहलों में पीएसई की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थान ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

Related posts

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार रात पदभार ग्रहण किया

अमेरिका में किसके सर होगा राष्ट्रपति का ताज आज होगा फैसला : कमला और ट्रंप में फाईट

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू: जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ सीधी बातचीत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment