Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नेपाल की नई सरकार पर भारत का समर्थन : पीएम मोदी ने भी पोस्ट की

  • पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है।
  • भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया।

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है कि यह कदम नेपाल में शांति और स्थिरता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत करते हैं, जिसका नेतृत्व माननीय सुशीला कार्की कर रही हैं। हमें भरोसा है कि यह नेपाल में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि एक करीबी पड़ोसी, लोकतांत्रिक साझेदार और लंबे समय से विकास सहयोगी होने के नाते वह नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों और उनके नागरिकों के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करता रहेगा।

पीएम मोदी ने भी सराहना की उन्होंने नेपाली भाषा में एक्स पोस्ट की

नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर माननीया श्रीमती सुशीला कार्की को हार्दिक बधाई। भारत नेपाल के अपने भाइयों और बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

Related posts

मोदी लहर के बावजूद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की हुई हार

मध्यप्रदेश छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूचि जारी , एमपी में 39 सीजी में 21 प्रत्याशी घोषित

Jansamvad Express Digital

राखी पर बाबा महाकाल को लगेगा लड्डू का भोग: कलेक्टर ने लड्डू भट्टी का किया पूजन

Leave a Comment