Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

त्योंथर में ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अस्पताल, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर सहित कई घोषणाएं

मध्य प्रदेश / रीवा || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा जिले के त्योंथर में ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विंध्य क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास यज्ञ चल रहा है। विकास का यह कारवां अब रूकेगा नहीं, बल्कि और तेजी से यूं ही चलता रहेगा। विंध्य के विकास में सरकार कोई कसर नहीं रखेगी और हम सब मिलकर विकास परियोजनाओं के जरिए इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। उन्होंने ने विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए त्योंथर के सिविल अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेडे करने, त्योंथर में आईटीआई का निर्माण और तमस नदी के तट पर रिवर कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, किताबें, साइकिल, लैपटॉप, स्कूटी और स्कॉलरशिप प्रदान कर प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है।

Related posts

महाराष्ट्र और कर्णाटक में NIA का छापा

jansamvadexpress

माता बिजासन के सच्चे सेवक वानर राज ने माता को प्रणाम किया और त्याग दिए प्राण, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फ़ोटो वीडियो

jansamvadexpress

मनुष्य अपने कर्मों से दु:खी होता है, कर्म अच्छे होते है तो भगवान भी साथ निभाता: देवनारायण विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token