Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

दिल्ली/देहरादून:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय और कई केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने केंद्रीय पर्यटन सचिव से उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय और धार्मिक पर्यटन के विस्तार तथा स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और केंद्र के सहयोग से नए अवसर विकसित हो सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव से मुलाकात में उन्होंने देहरादून स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क को मजबूत करने और राज्य को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने में सहयोग मांगा।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान से बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में बॉर्डर एरिया टूरिज्म और वाइब्रेंट विलेज योजना को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सेना और आई॰टी॰बी॰पी द्वारा स्थानीय खाद्य उत्पादों की खरीद बढ़ाने का भी आग्रह किया, जिससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ सके और जवानों को गुणवत्तापूर्ण आहार मिल सके।

प्रधानमंत्री कार्यालय में उन्होंने राज्य के विभिन्न प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय और सहयोग देने का आग्रह किया। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उन्नत तकनीक आधारित प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली विकसित करने और केंद्र व राज्य के संयुक्त सहयोग से एक समावेशी आपदा प्रबंधन कार्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

 

Related posts

भोरासा नगर में लगाया गया विशाल स्वास्थ्य शिविर

इंदौर में दो दिवसी NRI समिट का आयोजन आज

Jansamvad Express Digital

पुजारी ने अवैध रूप से मंदिर के गर्भगृह में लगवाए सीसीटीवी कैमरे: प्रशासन ने हटवाए

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page