Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत होगी एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा की

भोपाल / उज्जैन ||  मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष-2023 के लिए राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। इस साल 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए जाएंगे।।खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। मंत्री सारंग ने कहा-यह सम्मान न केवल सरकार की ओर से, बल्कि समस्त जनता की ओर से खेलों के विकास और प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है।

सरकार द्वारा घोषित किये गए पुरुस्कारों में उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत को  एक खेल प्रतियोगिता कुश्ती में एकलव्य पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया है | सरकार के द्वारा प्रदेश के 11 खिलाडियों को एकलव्य सम्मान दिया जाएगा जिसमे उज्जैन की प्रियांशी का नाम भी शामिल है |
प्रियांशी को कुश्ती में मिलने वाले इस सम्मान से उज्जैन कुश्ती जगत से जुड़े खिलाफियो में ख़ुशी का माहोल है , उज्जैन कुश्ती खिलाफी संजय मालवीय ने प्रियांशी को मिले इस सममन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रियांशी को बधाई प्रेषित की है |

इन्हें मिलेगा एकलव्य पुरस्कार

  • अंकित पाल
  • प्रभाकर राजावत
  • प्रखर जोशी
  • अर्जुन वास्कले
  • भूमि बघेल
  • प्रियांशी प्रजापत
  • गौरव पचौरी
  • ऋतुराज बुंदेला
  • कृष्ण मिश्रा
  • नेहा ठाकुर
  • पूजा डांगी

Related posts

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस में राहत , अब संसदीय सदस्यता भी होगी बहाल

जबलपुर  के डुमना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया

Jansamvad Express Digital

ई-मेल से डरा DM दफ्तर: कलेक्ट्रेट में अचानक रुकीं सांसें, क्या टल गई दिल्ली-NCR को दहलाने वाली बड़ी साजिश?

Leave a Comment