Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जबलपुर  के डुमना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया

जबलपुर |  मध्यप्रदेश के  जबलपुर भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो विकास की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है , जबलपुर   के डुमना एयरपोर्ट का शेड गुरुवार को एक अफसर की कार पर गिर गया। कार की छत पूरी तरह से चपटी हो गई। शेड गिरने से 10 मिनट पहले ही ड्राइवर कार से उतरा था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना गुरुवार सुबह 11.30 बजे की है। बता दें, 450 करोड़ रुपए की लागत से डुमना एयरपोर्ट का विस्तार होने के बाद तीन महीने पहले ही पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था।

डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जबलपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया है. रूफ का हिस्सा गिरने से नीचे खड़ी एक हॉन्डा सिटी कार चकनाचूर हो गई है और उसमें सवार कार चालक बाल-बाल बचा है. बताया जा रहा है कि कार जबलपुर के ही एक इनकम टैक्स अधिकारी की है, जो एयरपोर्ट पहुंचे थे. गनीमत ये रही कि जब रूफ का हिस्सा कार पर गिरा तब कार चालक उससे दूर जा चुका था. घटना की जानकारी लगते ही सुरक्षा अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे हैं.

Related posts

गीता परम रहस्य जानने से जीवन मे होते है चमत्कारी परिवर्तन : परमगुरु राधेश्याम*

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में स्ट्रीट डॉग (श्वानो) की नुराकुस्ती: दो दिन पुराना ये वीडियो अब खूब हो रहा वायरल

Jansamvad Express Digital

गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment