Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

उत्तराखंड: 2027 कुंभ आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

  • हरिद्वार में वर्ष 2027 में होगा कुंभ  का भव्य आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  तेरह अखाड़ों के आचार्यों और संतों के साथ की बैठक 
  • मुख्यमंत्री ने कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा  की

हरिद्धार:हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में गंगा किनारे सभी तेरह अखाड़ों के आचार्यों और संतों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी निर्णयों में संतों की परम्पराओं, आवश्यकताओं और सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों की प्रेरणा, सुझाव और आशीर्वाद के बिना इस महायोजना की पूर्णता की कल्पना भी संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी के अमूल्य सुझावों से कुंभ 2027 की तैयारियों को और अधिक व्यापक, सुव्यवस्थित और संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जा सके।

 

Related posts

उज्जैन में गोरी पूजन ,सारंगपुर में छोड़ा उत्सव मनाया गया : परम्परा के नाम पर मानते आ रहे जानलेवा पर्व

Jansamvad Express Digital

भारतीय मशाले MDH और एवेरेस्ट को लेकर बवाल :सिंगापूर और हांगकांग में जाँच अब भारत सरकार ने भी दिए जाँच के आदेश

भोपाल में आयोजित हुआ ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित प्रदेश भर के युवा मोर्चा पदाधिकारी रहे मोजूद

Leave a Comment