Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

नई दिल्ली || राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के अवसर पर देश और विदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नव वर्ष 2026 के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के अवसर पर देश और विदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है और यह आत्मचिंतन तथा नए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2026 सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगा और एक मजबूत एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नव वर्ष 2026 के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा सभी के प्रयासों में सफलता और पूर्णता प्राप्‍त हो। उन्होंने समाज में शांति और सुख की कामना की।

Related posts

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पांचवां दिन:आज न्याय यात्रा असम में प्रवेश करेगी

भोरासा पुलिस ने नगर में निकाला पैदल मार्च लोगों से की चर्चा

आम आदमी पार्टी की इंदौर से शुरू हुई मनुहार यात्रा उज्जैन पहुंची

Leave a Comment