Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पाक हमले की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली: ( एजेंसी) अफ़ग़ानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने हमले को लेकर पाकिस्तान सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अफ़ग़ान भूमि का खुला उल्लंघन बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ज़बीहुल्लाह ने लिखा कि पाकिस्तानी विशेष सैन्य हलकों ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता का अतिक्रमण किया। बीती रात उन्होंने नंगरहार और पक्तीका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए।

ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के जनरल अपने देश की आंतरिक सुरक्षा कमजोरियों को छिपाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं।

 

 

 

Related posts

देश के 22 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट : मध्यप्रदेश ,पंजाब ,बिहार और झारखण्ड सहित 22 राज्यों में तेज बारिश के आसार

Jansamvad Express Digital

ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को किया समन जारी : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

आज आ सकता है आंधी तूफान और बारिश : मौसम विभाग ने इन राज्यों को किया अलर्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment