Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

इंदौर से उज्जैन चलेगी भस्म आरती एक्सप्रेस , देर रात को इंदौर से उपलब्ध होगी बस

इंदौर | मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर के चलते देश भर से आने वाले श्रधालुओ की भीड़ बड़ी है और वही इंदौर जैसे नियर बाय स्टेशन से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के लिए आते है , आपको बता दे यहां प्रतिदिन अलसुबह मंदिर में भस्म आरती होती है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु उत्साहित रहते हैं। देर रात ही आरती के लिए भक्तों की लाइन लगने लगती है। बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु भस्मारती में शामिल होने के लिए पहले इंदौर आते हैं यहीं रुकते हैं और फिर यहां से उज्जैन जाते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब उज्जैन नगर निगम ने भस्मारती एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी है। जो श्रद्धालुओं को भस्मारती के समय अनुसार इंदौर से लेकर उज्जैन जाएगी और वापस उन्हें इंदौर लाकर छोड़ेगी। भस्मारती एक्सप्रेस कब से चलेगी और इसे लेकर क्या कुछ तैयारियां की गई है आइये आपके बताते हैं

मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को यू-20 (अर्बन-20) सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें देश के अलग-अलग शहर के मेयर शामिल हुए। उज्जैन के मेयर मुकेश टटवाल भी सम्मेलन के लिए इंदौर आए थे। उन्होंने चर्चा में भस्मारती एक्सप्रेस के बारे में जानकारी दी। इसे लेकर उनकी इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भी बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में इंदौर से श्रद्धालु आते हैं।
जो इंदौर में ही ठहरते है और विशेषकर भस्मारती के लिए ही आते हैं। उनकी सुविधा के लिए एक भस्मारती एक्सप्रेस उज्जैन से इंदौर के बीच में चलाने वाले हैं। भस्मारती एक्सप्रेस की विशेषता ये होगी की ये भस्मारती के समय से चलेगी और सीधे भस्मारती द्वार तक लेकर जाएगी। भस्मारती के बाद वापस यात्रियों को इंदौर लाकर छोड़ेगी। इसकी हमने पूरी योजना बना ली है।

इलेक्ट्रिक बस के रूप में ये भस्मारती एक्सप्रेस होगी और सं‌भवत: अगले महीने तक हम इसका संचालन शुरू कर देंगे। इसका किराया अभी निर्धारित नहीं किया है लेकिन इसका किराया भी न्यूनतम रहेगा और ये पूर्णत: सुविधाजनक रहेगी। टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होगी। शुरुआत में एक बस रहेगी। फिर आवश्यकतानुसार बसों की संख्या बढ़ाते जाएंगे।

Related posts

यात्री बस चलाते समय ड्रायवर को अचानक आया अटेक ड्रायवर की मौत

Jansamvad Express Digital

देपालपुर में गूंजा राष्ट्रगान, शान से लहराया तिरंगा; प्रेस क्लब ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Jansamvad Express Digital

जल्द शुरू होगा G +7 ANANTA का निर्माण : हवा और लाइट की बचत करेगी ANANTA की बिल्डिंग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment