Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

धार के भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी का UPSC में चयन

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। भारतीय जनता पार्टी के धार के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति किरण मनोज सोमानी ने आईएएस परीक्षा में 49वीं रैंक प्राप्त कर परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम जारी होते ही बदनावर में लोगों ने आतिशबाजी की मिठाई बांटी। बदनावर क्षेत्र से पहली बार कोई युवती ने यूपीएससी परीक्षा में सिलेक्ट हुई है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विस एग्जाम UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इसमें बदनावर की रहने वाली संस्कृति सोमानी भी पास हुई हैं। संस्कृति ने पूरे देश मे 49वीं रेंक प्राप्त की है। संस्कृति भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी हैं।

पहली बार में इंटरव्यू में अटकी

सोमानी ने बताया कि संस्कृति ने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। पहले भी लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, किन्तु इंटरव्यू में पास नहीं हो पाई थी। संस्कृति का लक्ष्य अटल था। बचपन से ही उसका लक्ष्य था कि वह बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बने। उसने इसकी तैयारियां शुरू कर दी थी। फिलहाल वह दिल्ली में रहकर आईएएस की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ इसकी खुशी का ठिकाना नही रहा । संस्कृति बचपन से ही घर मे कलेक्टर बनके सभी भाई बहन को डराती थी। आज संस्कृति का कलेक्टर बनने का ख्वाब भी पूरा हुआ। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार एवं मित्र जनों ने बधाई दी।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, थथरी कस्बे में मलबे के सैलाब में बहीं और टूटीं कई गाड़ियां

मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ी लाखो की शराब ,बिडला ग्राम पुलिस की कार्रवाई

Jansamvad Express Digital

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment