Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

किसान संघ के अध्यक्ष हरिश पटेल के यहां से 10 लाख के जेवरात चुरा ले गए चोर

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। किसान संघ जिलाध्यक्ष हरिश पटेल एवं कांग्रेस नेता अशोक पटेल के घर बीती रात चोरी की घटना हो गयी। बदमाश मकान के पिछले हिस्से में लगी खिडकी की जाली उचकाकर अन्दर घुसे। बदमाश दो अलमारी में तोडफोड कर 53 हजार रु नगदी एवं करीब 10 लाख रु मुल्य के सोना चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना को अंजाम दिया जाने से प्रतीत होता है कि बदमाशों की संख्या 10 से अधिक होगी।
ग्राम खेडा में हरीश पटेल के यहां बीती रात चोरों ने धावा बोला। बदमाश मकान में लगी खिडकी तोडकर अंदर घुसे। और कमरे में रखी दो आलमारी 150 से 200 फीट दुर उठा ले गए। बाद में आलमारी में तोड फोड कर 53 हजार रु नगदी एवं करीब 10 लाख रु के सोना चांदी के आभुषण चुरा ले गए। सोने का हार, पाटली, झुमके तथा अन्य आभुषण चोरी कर ले गए। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के कमरे बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी। तोडफोड की आवाज सुनकर मुखिया हरिश पटेल की निंद खुल गयी। पटेल ने मकान के पिछे जा कर देखने पर दो बदमाश दिखायी दिए। जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में चोरी की सुचना पुलिस थाने पर दी गयी। सुचना मिलने पर टीआई विश्वदीपसिंह परिहार मौका मुआयना करने पहुॅचे। तथा पास में काम करने वाले मजदुरों के बारे में जांच पडताल की गयी। चोरी की घटना को लेकर ग्राम खेडा में आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना में लिप्त बदमाशों को शीघ्र पकडने की मांग की है।
ज्ञात हो कि एक दिन पहले भी बदनावर में कई दुकानों में चोरी की घटना हुई थी।

Related posts

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर जानलेवा हमला हुआ , अज्ञात बदमाशो ने की फायरिंग

Jansamvad Express Digital

MANBA फाइनेंस का IPO ओपन हुआ : पहले दिन 24 गुना पैक , आज बुकिंग का दूसरा दिन

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में विक्रम व्‍यापार मेला 2026 का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने व्यापार मेले का शुभारम्भ किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page