Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsधर्म

भागवत ज्ञान यज्ञ के पूर्व त्रिवेणी शनि मंदिर से निकली भागवत कलश यात्रा भागवत कथा के श्रवण से भक्ति,ज्ञान और विवेक होता है जागृत- स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी

उज्जैन। उज्जैन के त्रिवेणी के निकट स्वामीनारायण आश्रम पर होने वाले नौ दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भागवत कलश यात्रा के साथ हुआ। व्यास पीठ पर भागवत ज्ञान यज्ञ के प्रवक्ता सतगुरु धाम बरूमल के पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज थे। कलश यात्रा त्रिवेणी घाट स्थित शनि मंदिर से आरंभ होकर स्वामीनारायण आश्रम कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल पर व्यासपीठ का पूजन स्वामीनारायण आश्रम उज्जैन के महंत आनंद जीवन दास जीमहाराज,विभाष उपाध्याय,महाकाल मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र शर्मा गुरु,पूर्व प्रशासक आनंदी लाल जोशी,आयोजक कोमल मधुसूदन श्रीवास्तव,स्नेहलता श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने किया ।


नौ दिवसीय श्री भागवत ज्ञान यज्ञ का आरंभ प्रवक्ता स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी ने भागवत महात्म्य के साथ किया स्वामी जी ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से भक्ति, ज्ञान और विवेक जागृत होता है तथा प्राणी को मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। स्वामी जी ने कहा कि से सुख नहीं मिल सकता है केवल सुख की भ्रांति हो सकती है। उन्होंने जीवन में गुरु की महत्ता को भी प्रतिपादित किया उन्होंने कहा कि संतों की वाणी कड़वी हो सकती है लेकिन कालांतर में उसके परिणाम अच्छे आते हैं

स्वामी जी ने कहा कि ममत्व ही दुख का कारण है मोह और अहंकार की निवृत्ति में ही आनंद है। आरंभ में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने सम्मान उद्बोधन दिया ,श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन में आरती में महंत रामनाथ जी महाराज पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन,डीएन अग्रवाल मुरलीधर श्रीवास्तव उपस्थित थे।

स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज मध्य प्रदेश शासन के राज्य अतिथि

त्रयोदश ज्योतिर्लिंग भगवान भाव भावेश्वर श्री सदगुरु धाम बरूमल गुजरात के पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के राज्य अतिथि है। इस संबंध में राज्य शासन ने उज्जैन जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा शुरु की लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 हजार रुपए के स्वीकृती- पत्रों का किया वितरण।

अम्बानी ने 42 हजार कर्मचारियों को निकाला : मुनाफे के बावजूद देश के बड़े उद्योगपति की कम्पनी में कर्मचारियों की छुट्टी

Jansamvad Express Digital

ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा पर भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच का आयोजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment