Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

महिलाओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम विक्रम नगर में तिरंगा यात्रा एवं वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह का आयोजन गांव की महिला समिति द्वारा किया गया।मनकामेश्वर महादेव, नई बस्ती से यात्रा प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री कृष्ण गौशाला पहुंची|


यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।गौशाला पहुंचकर गौ-पूजा के पश्चात, झंडा वंदन सरपंच महोदया श्रीमती विजयकांता राजेंद्र जी पटेल एवं महिला समिति द्वारा किया गया।राष्ट्रगान के पश्चात महिला सम्मान समारोह संपन्न हुआ।


पूरे कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस आयोजन की सूत्रधार पूरी तरह से गांव की महिला शक्ति थी और गांव के युवा साथियों ने उनका पूरा सहयोग करके इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया।सभी ग्राम वासियों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को बृहद रूप दिया।

Related posts

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद आप सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में गिरफ्तार

जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने की डी आर एम एवं डी पी से मुलाकात

दिल्ली की रेखा सरकार के 100 दिन: हर काम की धीमी रफ्तार,चुनावी वादे अभी कागजों पर ही

Leave a Comment