Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमेरिका विदेश मंत्री की जय शंकर से हुई मुलाकात

नई दिल्ली | अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को एस जयशंकर के साथ मीटिंग के वक्त निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया। रॉयटर्स के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया- ब्लिंकन ने भारत सरकार से मामले की जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।

इससे पहले कनाडा के PM ट्रूडो ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अमेरिका भारत के सामने ये गंभीर मुद्दा जरूर उठाएगा। उन्होंने कहा था- मुझे इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से आश्वासन भी मिला है। अमेरिका ने अब तक हमारा साथ निभाया है। उन्होंने लगातार भारत से कहा है कि वो कनाडा में निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग करें।

Related posts

फेसबुक पोस्ट मामले में कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज

IND vs ZIM: ‘भारत के पास कोई एकतरफा मौका नहीं’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का बड़ा बयान

बिहार में लालू का गेम प्लान विधायक नहीं वोटर तोड़ेगी RJD

Leave a Comment