Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आज अयोध्या में मानेगा दीप उत्सव , 24 लाख दीप लगा कर बनेगा रिकार्ड

अयोध्या में 11 नवंबर यानी शनिवार को 7वीं बार दीपोत्सव होगा। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसमें से 21 लाख दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड बनेगा। पिछली बार सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है।

दीपोत्सव से पहले भगवान श्रीराम, मां सीता और भाई लक्ष्मण के स्वरूप पुष्पक विमान से रामकथा पार्क में उतरेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर मौजूद रहेंगे। वे फूल बरसाकर उनका स्वागत करेंगे। उनकी आरती भी उतारेंगे।

रामायण पर आधारित प्रसंग दिखाए जाएंगे लाइट एंड साउंड शो से 

राम की पैड़ी पर 200X60 फीट के स्क्रीन पर लाइट एंड साउंड शो के जरिए रामायण पर आधारित प्रसंग दिखाए जाएंगे। इस दौरान करीब 50 देशों के राजदूत दीपोत्सव के गवाह बनेंगे। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स की ओर से 16X16 दीपक का ब्लॉक बनाया गया है। इसमें हर ब्लॉक में 256 दीपक सजाए गए हैं। एक वालंटियर 85 से 90 दीए जलाएगा।

शनिवार को सुबह 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक और गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24 लाख से अधिक दीए में तेल और बाती लगाने का काम शुरू हो जाएगा। जो शाम करीब 6 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम सभी घाटों पर ड्रोन के जरिए दीपों की गणना करेगी। गणना पूरी होने के बाद रिकार्ड की घोषणा होगी।

Related posts

कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता खो चुके बच्चों के लिए मददगार बनी प्रधानमंत्री केयर्स फाॅर चिल्ड्रन योजना

Jansamvad Express Digital

उज्‍जैन- गणतंत्र दिवस पर शिप्रा तट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव फहराएंगे राष्‍ट्रीय ध्‍वज

Jansamvad Express Digital

अरविन्द केजरीवाल के करीबियों के ठिकानो पर ED की रेड , मनी लांड्री से जुड़ा मामला

Leave a Comment