Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी अब विवेक पोरवाल को मिली , मनीष सिंह अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाए गए

भोपाल | मध्यप्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव केद्वारा जिम्मेदारी सँभालने के साथ ही प्रशासनिक अमले में फेर बदल करना शुरू कर दिया है,प्रशासन में बदलाव का क्रम जारी है। इसी सिलसिले में मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त पद से हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। मनीष सिंह के पास एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी का पदभार भी था। अब उनकी जगह नीरज मंडलोई को मेट्रो के एमडी का अतिरिक्त प्रभार और विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इससे पहले खनिज विभाग के प्रमुख सचिव रहे राघवेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। शुक्रवार देर रात सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। यह डॉ. यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला प्रशासनिक फेरबदल था।

Related posts

44 डिग्री, एक खंभा और पूरा शहर” – एक लाइनमैन की अनकही कहानी

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर से मिलेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम

उद्धव बोले- अहमद शाह अब्दाली के वंशज हैं अमित शाह:भाजपा पावर जिहाद कर रही

Leave a Comment