Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

महाकाल लोक और महाकाल मंदिर नवीन कार्यो में NBC का पालन नहीं ? अब आएगी NBC टीम

महाकाल में जल्द ही (NBC) नेशनल बिल्डिंग कोड की टीम आकर ये तय करेगी कि मंदिर के किस क्षेत्र में कितने श्रद्धालु एक बार में रह सकते हैं। साथ ही, गर्भगृह में पुजारी सेवक की संख्या तय होगी। पुजारियों के कार्य का विभाजन होगा।

महाकाल मंदिर में लगी आग के बाद जांच टीम की प्रारम्भिक रिपोर्ट आ गई है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय और लग सकता है, लेकिन जांच अधिकारियों ने जो रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। इसके बाद देश के चार बड़े मंदिरों में एक एक टीम भेजकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद महाकाल मंदिर में भी कई बड़े बदलाव के लिए सुझाव दिए है।

महाकाल मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि चार बड़े मंदिर में अधिकारी दर्शन व्यवस्था मंदिर की सेफ्टी इंट्री, एग्जिट,सहित सुरक्षा के उपाय भी देखकर लौट आई है। अब जल्द ही मंदिर में एक फूल टाइम फायर सेफ्टी अधिकारी नियुक्त होगा। इसके साथ ही अन्य मंदिरो की तरह गर्भगृह में लिमिटेड एंट्री का सुझाव आया है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। एक भी इलेक्ट्रॉनिक कैमरे मोबाइल बेग मंदिर में प्रवेश ना कर पाए। इसके लिए बड़े रेक तैयार किये जाएंगे। साथ ही रखने के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सिस्टम को भी शुरू किया जायेगा ताकि भक्तों को मोबाइल कैमरे रखने में ज्यादा समय नहीं लगे।

NBC की टीम जल्द आएगी

महाकाल मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महाकाल मंदिर इमारत की जांच और मंदिर के किस क्षेत्र में कितने श्रद्धालु एक बार में रुक सकते है। यह जांचने के लिए जल्द ही NBC नेशनल बिल्डिंग कोड की टीम महाकाल मंदिर पहुचेंगी। मीणा ने बताया कि टीम मंदिर के गर्भगृह, नंदी हाल, कार्तिकेय मंडपम, गणेश मंडपम, सभा मंडपम, टनल, एंट्री और एग्जिट द्वार पर जाकर देखेगी कि एक बार कितने लोगो को प्रवेश मिलना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी पर भक्त यहाँ पर सुरक्षित रहे। इसके बाद जब टीम की रिपोर्ट आएगी तब महाकाल मंदिर की इन जगहों पर उतने ही भक्तों को प्रवेश मिलेगा। टीम बाद में महाकाल लोक को भी देखने आएगी।

क्या है NBC का काम

नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) एक बुनियादी दस्तावेज़ है. यह भवन डिजाइन और निर्माण में सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिशानिर्देश और मानक निर्धारित करता है. एनबीसी में आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत, शैक्षणिक, और खतरनाक निर्माण के बारे में जानकारी दी गई है.

आसान भाषा में समझें तो इमारत का निर्माण कैसा होना चाहिए कि लोग सुरक्षित रहें और उसकी गुणवत्ता भी बेहतर हो, नेशनल बिल्डिंग कोड यही सुनिश्चित करने का काम करता है. निर्माण के लिए नेशनल बिल्डिंग कोड यानी एनबीसी की गाइडलाइन (NBC Guideline) का पालन करना जरूरी होता है.

Related posts

तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजो की संख्या : अब तक 14 की मौत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोग की मौत

OBC वर्ग के लिए कांग्रेस नेता राहुल राव ने उठाई आवाज : बोले OBC वर्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों से वंचित करने का हर प्रयास असंवैधानिक

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 12 वर्षों से कोमा में रहने वाले व्‍यक्ति को दी इच्छामृत्यु की अनुमति

Leave a Comment