Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर सेम पित्रोदा के पास

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के दोरान अपनी बयान बाजी के कारण विवादों में रहे ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा को अपनी पुरानी जिम्मेदारी फिर मिल गई है | कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था।

सैम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने घोषणा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया है।

इसके बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पित्रोदा अब ऐसा कोई बयान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में विवाद पैदा होने की गुंजाइश हो।

इसलिए हटाया गया था पित्रोदा को अध्यक्ष पद से 

लोकसभा चुनाव के बीच 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। विवाद बढ़ने के कुछ देर बाद ही पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी थी। उन्होंने X पर लिखा था कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

Related posts

क्या आप जानते है: भारत में वह कौन-सा राज्य है, जिसे अंडों की टोकरी भी कहा जाता

Jansamvad Express Digital

IPL 2025 में खेलेगा 13 साल का बच्चा : बिहार के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखण्ड में करेंगे प्रचार : दो सभाओ को करेंगे संबोधित

Leave a Comment