Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हाथरस में भगदड़ में अबतक 122 की मौत , पीएम मोदी और नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने दुःख जताया

हाथरस | उत्तरप्रदेश  के हाथरस में एक धार्मिक कार्यक्रम के दोरान भगदड़ मच गई जिसमे सेकड़ो लोगो की मौत होने की खबर सामने आई है | हाथरस में  भोले बाबा के सत्संग का आयोजन चल रहा था और इसी कार्यक्रम के दोरान यह आए हजारो लोगो के बीच  भगदड़  मच गई जिसमे अब तक 122 लोगों की मौत हुई है। 4 जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा में रातभर शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। परिजन अपनों की लाश को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। प्रशासन ने अब तक 121 मौत की पुष्टि की है।

हादसा मंगलवार दोपहर 1 बजे फुलरई गांव में हुआ। हादसे पर प्रशासन की पहली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि हादसा भोले बाबा के चरणों की धूल लेने की वजह से हुआ। बाबा के सेवादारों ने लोगों से धक्का-मुक्की की। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई। सीएम योगी भी हाथरस पहुंच गए हैं। वो अफसर के साथ बैठक कर रहे हैं।

इधर, वकील गौरव द्विवेदी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में ‌PIL दायर करके हादसे की CBI जांच की मांग की है। मंगलवार देर रात हादसे में 22 लोगों के खिलाफ सिकंदराराऊ थाने के दरोगा ने FIR दर्ज कराई। इसमें मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर का नाम है। बाकी सब अज्ञात हैं।

चौंकाने वाली बात है कि इसमें मुख्य आरोपी भोले बाबा उर्फ हरि नारायण साकार का नाम ही नहीं है। हादसे के बाद से बाबा अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस रातभर उसकी तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस मैनपुरी में बाबा के आश्रम में पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। मैनपुरी में आश्रम के बाहर पुलिस तैनात है।

 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने की अपील

हाथरस की घटना के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने एक पोस्ट करते हुए अपना दुःख प्रकट किया है उन्होंने इसी के साथ पीडितो की मदद के लिए INDIA गठबंधन को आगे आने की अपील भी की है |

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।

https://x.com/RahulGandhi/status/1808115174437437445 

 

 

Related posts

WWE में रेसलर सांगा उर्फ़ सोरव गुर्जर ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

सोतेले पिता ने नाबालिग के साथ की छेडछाड पुलिस ने किया मामला दर्ज

Jansamvad Express Digital

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस में पीएम मोदी की तारीफ की; अमरीका-भारत व्यापार समझौता पर भरोसा जताया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment