Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद शिप्रा आई उफान पर: शिप्रा नदी के घाटो पर स्थित मंदिर डूबे

उज्जैन | मध्यप्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिसमे उज्जैन भी शामिल है उज्जैन में सोमवार को दिन भर बारिश का मौसम बना रहा और कई बार तेज बारिश भी हुई |

अब  उज्जैन और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया  है। इससे शिप्रा नदी के नजदीक बने घाट  रामघाट समेत अन्य घाटों पर स्थित मंदिर आधे आधे  डूब गए। शिप्रा नदी के रामघाट पर आरती स्थल सहित पंडे- पुजारियों के तर्पण पूजा स्थल भी डूब गए।

नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने होमगार्ड के जवानों को तैनात कर दिया है वही पुलिस ने नदी के पास जाने वाले मार्गो को बेरीकेट के माध्यम से बंद कर दिया है साथ ही बाहर से आने वाले श्रधालुओ को भी अब नदी पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है |बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अब  नदी किनारे पूजन करवाने वाले श्रद्धालुओं को  मुश्किल हो रही है।

रविवार-सोमवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गई थीं। सोमवार रात करीब एक घंटे तक तेज पानी गिरा। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सोमवार रात 1.14 इंच बारिश दर्ज की गई। इससे देर रात से ही शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा था।

मंगलवार अलसुबह से रामघाट पर कई मंदिर डूब की स्थिति में आ गए। हालांकि इस दौरान घाट पर जान जोखिम में डालकर कई लोग डुबकी लगाते दिखे। एसडीईआरएफ और होमगार्ड सहित पुलिस की टीम को घाटों पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान रविवार रात से एक डिग्री कम होकर 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Related posts

भोपाल में इकठ्ठा होने लग मुस्लिम : चार दिन तक भोपाल में रहेगा मुस्लिमो का जमावड़ा , तब्लिकी इज्तिमा में आए देश भर से लोग

Jansamvad Express Digital

Bhopal: राजधानी  भोपाल में निगम कर्मियों द्वारा  राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम से कार्रवाई की मांग

सिद्दू मुसवाला के फेंस होटल कारोबारी की मौत कई सवाल छोड़ गई ,आखिर क्यों मारी खुद को गोली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment