Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इधर तबादला उधर हिरासत ….डीपीएफ गबन मामले में उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाही जेल अधीक्षक के तबादले के साथ ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

उज्जैन   केन्द्रीय  जेल  भेरुगढ़ उज्जैन में इन दिनों गबन के मामले ने पुरे प्रदेश में हडकंप मचा दी है , गबन करने वाले भी और कोई नही जेल के ही कर्मचारी अधिकारी है , जेल में हुए 15 करोड़ के गबन मामले में गृह मंत्जेरालय ने जैसे ही जाँच रिपोर्लट हाथ लगी जेल अधीक्षक को उज्जैन जेल से स्थान्तरित कर भोपाल मुख्यालय अटेच कर दिया वही उधर पुलिस ने भी जेल  अधीक्षक उषा राज को तत्काल पूछताछ के लिए  जेल से हिरासत में ले लिया । उनसे  अब थाना भेरुगढ़ पर गबन मामले में पूछताछ की जा रही है । हिरासत में लेने पहुची पुलिस पर इस दौरान वह  भड़क गईं। बोलीं- मुझे हाथ मत लगाना। मैं कोई कैदी या अपराधी नहीं हूं, जो फरार हो जाऊंगी। जेल अधीक्षक खुद को बेकसूर बताती रहीं।

तत्कालीन जेल अधीक्षक उषा राज को हिरासत में लिए जाने के मामले में  सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि जेल अधीक्षक से पूछताछ की जा रही है। जेल कर्मियों के खाते से जो राशि निकली है, उसके दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी रिपुदमन घर से पत्नी समेत फरार है, उसके घर पर भी दबिश दी जा रही है।

उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में डीपीएफ में 15 करोड़ के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन जेल अधीक्षक उषा राज पर गबन का आरोप है। इसी मामले में शुक्रवार रात उषा राज को यहां से हटाकर भोपाल जेल मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। रात में ही इसके आदेश भी जारी हो गए थे।

जेल अधीक्षक के तबादले के आदेश के  दूसरे दिन जेल के बाहर  मनाया जश्न

बताया जा रहा है कि उषा राज की जेल में तानाशाही थी। उनके हटने की खबर सुनकर शनिवार दोपहर जेलकर्मियों ने जेल के बाहर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई। ढोल भी बजवाए गए। इसी बीच, उषा राज अपनी फाइलें और कुछ सामान लेने के लिए केंद्रीय जेल पहुंचीं।

दो दिन से पूछताछ में सहयोग नही किया तो  पुलिस ने जेल से ही हिरासत में लिया

गबन मामले में पिछले दो दिन से पुलिस उषाराज से पूछताछ करना चाह रही थी लेकिन वह पुलिस को सहयोग नही कर रही थी  शुक्रवार को उषा राज उज्जैन से इंदौर चली गई थीं। शनिवार सुबह वह दोबारा जेल पहुंची। उन्हें कुछ फाइलें और सामान लेना था। दोपहर होते-होते भैरवगढ़ थाना पुलिस भी पूछताछ के लिए सेंट्रल जेल पहुंच गई। पुलिस ने जेल अधीक्षक से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आईं। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर जेल अधीक्षक उषा राज को हिरासत में ले लिया। और भेरुगढ़ थाने ले जाकर मामले में पूछताछ शुरू की | पुलिस विडिओ ग्राफी के माध्यम से मामले में पूछताछ कर रही है |

नई जेल अधीक्षक भी पहुंचीं

जेल परिसर में बज रहे ढोल-धमाके के बीच देवास के साथ उज्जैन जेल का कार्यभार संभालने नई जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे पहुंच गईं। उन्होंने जेल का मुआयना किया। उन्होंने कहा- पहली बार यहां आई हूं। यहां के बारे में पता चला है। उनको दूर करने का कार्य प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

देवास टेकरी पर पहाड़ धसा ,हनुमान मंदिर का पिलर टूटा ,हादसे के दोरान नही थे श्रद्धालु

Jansamvad Express Digital

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर भारी लाठीचार्ज: कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें एडिशन का किया उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page