Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

सावन के चोथे सोमवार को बिहार के शिव मंदिर में हादसा:सात लोगो की जान गई

सावन के चौथे सोमवार को बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। जलाभिषेक के दौरान मंदिर में भगदड़ मची, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

बिहार | सावन के चौथे सोमवार को बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। जलाभिषेक के दौरान जहाबाद के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मची, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद सदर अस्पताल में शवों को लाया गया है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। घटना रात के समय में ही भगदड़ मचने की वजह से बताई जा रही है। हालांकि, कुछ कांवरिया इसे पुलिस और कावरियों के बीच हुई विवाद और लाठी चार्ज को इसकी वजह बता रहे हैं। 6 शवों को जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस लाया जा रहा है। जहानाबाद पुलिस इंस्पेक्टर ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 16 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

कलेक्टर एसपी भी पहुचे मोके पर 

वहीं घटना में घायल हुए लोगों का स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जहानाबाद SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “DM और SP ने घटनास्थल का दौरा किया और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं… हम परिवारों (मृतकों और घायलों के) से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं… हम लोगों (मृतकों) की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे…कुल 7 लोगों की मौत हो गई है।”

बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद वाले हादसे पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय ने घटना को लेकर कहा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई। यह घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुई।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने की पोस्ट 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट की है पूरी घटना पर दुःख जताया है | उन्होंने अपने X हेंडल पर लिखा है

जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में देर रात श्रावणी मेले के दौरान भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर एवं अनेक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। महादेव से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में सभी पीड़ित श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ता, नेतागण और सांसद महोदय प्रशासन व पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने में प्रयासरत है।

 

Related posts

भोपाल में 230 स्थानों पर 350 प्रतिशत तक बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, साल में दूसरी बार तय होगी कलेक्टर गाइडलाइन

44 डिग्री, एक खंभा और पूरा शहर” – एक लाइनमैन की अनकही कहानी

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र के बारामती में मुकाबला कड़ा: पंवार परिवार आमने सामने शरद पंवार की बेटी का अजित पंवार की पत्नी से मुकाबला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment