Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी की लिस्ट : कांग्रेस ने दो लिस्ट में 32 प्रत्याशी घोषित किये

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया।

पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अपने सभी 28 सिटिंग विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 5 महिलाओं और 3 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट मिला है।

पार्टी ने पहली लिस्ट में पानीपत की इसराना सीट के मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि के नाम का ऐलान नहीं किया था। डेढ़ घंटे बाद उनके टिकट की घोषणा अलग से की गई।

शुक्रवार दोपहर 3.13 बजे कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। विनेश फोगाट का ससुराल जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव में है, जो जुलाना विधानसभा सीट के तहत ही आता है। ये जाट बहुल सीट है।

भाजपा ने दो दिन पहले जारी अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

 

 

Related posts

शांतिनाथ रथ मंदिर में ध्वजारोहण एवं मुमुक्षु कु. सलोनी भंडारी का भव्य वरशीदान वरघोड़ा निकला

Jansamvad Express Digital

भाजपा की बूथ विजय संकल्प को लेकर बैठक हुई,संगठनात्मक कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की,

उधारी के पैसे चुकाने के लिए दुसरे से उधार लिए , उधारी चुकाई और फिर लूट कर पैसे रिकवर किये

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment