Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागराजनीतिराष्ट्रीय

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव की गृह एव सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

मंगलवार रात सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने गृह मंत्रालय पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली में अमित शाह से केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुलाकात की।

अमित शाह से मुलाकात के बाद CM बोले- 11 हजार दूध उत्पादकों को फायदा होगा गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा- मप्र में सहकारिता के क्षेत्र में काफी काम की गुंजाइश है। पशुपालन और दूध उत्पादन के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से सहकारिता के लिए बड़ा स्कोप है। फूड इंडस्ट्री में दुग्ध इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कल की नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इससे मप्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए एमओयू हुआ है। इसमें भारत सरकार लगातार मदद करेगी। इसके माध्यम से 11 हजार गांवों में किसानों को दूध् की उचित कीमत मिलेगी। अमित शाह जी ने कहा है कि आगे चलकर पूरे प्रदेश में काम करने की आवश्यकता है। इन्वेस्टर्स समिट के बारे में अवगत कराया है। इसके माध्यम से रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही ये मप्र की आर्थिक दशा में बदलाव आएगा।

Related posts

रील के लिए नियम तोडना पड़ा भारी : सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर पर मामला दर्ज

Jansamvad Express Digital

ज्वेलर्स की दूकान पर ग्राहक बनकर आए चोर ने दिखाई हाथ की सफाई

Jansamvad Express Digital

बिटिया हमारा अभिमान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बच्चियों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment