Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगी आतिशी : 5 केबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ चार पुराने एक नए चेहरे को किया शामिल

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविन्द केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है और अब उनकी जगह दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी कमान सँभालने वाली है आतिशी दिल्ली की नवी मुख्यमंत्री होंगी |

शनिवार यानी 21 सितम्बर को आतिशी राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही है उनके साथ शपथ लेने वालो में पांच केबिनेट मंत्री भी होंगे |आतिशी राजभवन में  शाम 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। LG विनय कुमार सक्सेना उन्हें ​​​​शपथ दिलाएंगे।

दिल्ली के इतिहास में  आतिशी ​​​​​ सबसे युवा मुख्यमंत्री के अलावा सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला सीएम होंगी।

43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। दिल्ली की सबसे युवा CM बनने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हो जाएगा। इससे पहले ये रिकॉर्ड केजरीवाल के पास था। 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे।

AAP के विधायक दल ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार करने के साथ आतिशी को CM नियुक्त करने की इजाजत दी।

आतिशी के साथ AAP के 5 विधायक- गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। आतिशी की कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा होंगे। बाकी 4 नेता केजरीवाल कैबिनेट में भी मंत्री थे।

अहलावत को AAP विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में जगह मिली है। आनंद ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जॉइन कर ली थी। वे केजरीवाल कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। शपथ समारोह में केजरीवाल और सिसोदिया भी शामिल होंगे।

Related posts

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

Jansamvad Express Digital

लायंस क्लब उज्जैन शिप्रा का शपथ समारोह अश्विन कासलीवाल अध्यक्ष, अभय दाता सचिव बने

2000 का नोट बदलने के लिए बचे महज 5 दिन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment