Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी का गठन : भाजपा 11 ,कांग्रेस 4 ,TMC 2 और सपा 1 कमेटी की अध्यक्षता करेगी , छोटे दलों को भी मिली अध्यक्षता

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने पार्लियामेंट्री  कमेटी की सूचि जारी कर दी है , कमेटी में कांग्रेस को भी चार कमेटी की अध्यक्षता मिली है, इसी के साथ विपक्ष के नेता राहुल गाँधी को रक्षा कमेटी का सदस्य भी बनाय गया है |  मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में साल 2024-25 के लिए 24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी का गुरुवार देर रात गठन किया गया। हर समिति में राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सदस्य शामिल हैं।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से 6 स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता की मांगी थी, लेकिन उसे चार प्रमुख पैनलों की अध्यक्षता दी गई है। इसमें विदेश, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण मामलों की समिति शामिल हैं।

राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। जबकि  सोनिया गांधी का नाम किसी भी समिति में नहीं है।

बीजेपी 11 समितियों की अध्यक्षता करेगी। TMC और DMK के खाते में 2 -2 समितियों की अध्यक्षता आई है। JDU, TDP, SP, शिवसेना (एकनाथ), NCP (अजित) को एक-एक समिति की अध्यक्षता दी गई है।

हर डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी में 31 मेंबर्स होते हैं, जिसमें से 21 लोकसभा से और 10 राज्यसभा से चुने जाते हैं। इन सभी कमेटी का कार्यकाल एक साल से ज्यादा नहीं होता है।

पार्लियामेंट्री कमेटी की सूचि 

सांसद समिति का नाम
1 भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह (अध्यक्ष)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सदस्य)
रक्षा मामलों की समिति
2 कांग्रेस सांसद शशि थरूर (अध्यक्ष)

भाजपा सांसद अरुण गोविल (सदस्य)

असदुद्दीन ओवैसी (सदस्य)

विदेश मामलों की समिति
3 कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति
4 कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी समिति
5 सपा सांसद रामगोपाल यादव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति
6 भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (अध्यक्ष)

सदस्य
सपा सांसद जया बच्चन
शिवसेना (UBT) प्रियंका चतुर्वेदी
बीजेडी सांसद सुष्मित पात्रा
कांग्रेस सांसद केटीएस तुलसी
भाजपा सांसद अनिल बलूनी
भाजपा सांसद कंगना रनौत
भाजपा सांसद पूनम मादम
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति
7 कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ग्रामीण और पंचायती राज
8 भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब वित्त संबंधी समिति
9 बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर कोयला, खदान और इस्पात समिति
10 भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति
11 डीएमके सांसद तिरुचि शिवा उद्योग संबंधी समिति
12 भाजपा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की समिति
13 टीएमसी सांसद डोला सेन वाणिज्य संबंधी समिति
14 भाजपा सांसद सी एम रमेश रेल मामलों की समिति
15 एनसीपी (अजित) सांसद सुनील तटकरे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
16 टीडीपी सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी आवास और शहरी मामलों
17 शिवसेना (एकनाथ) सांसद श्रीरंग अप्पा चंदू बारने ऊर्जा संबंधी समिति
18 टीडीपी सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी आवास और शहरी मामलों की समिति
19 भाजपा सांसद भुवनेश्वर कालिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण समिति
20 जेडी(यू) सांसद संजय झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति
21 भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई जलवायु परिवर्तन तथा श्रम संबंधी समिति
22 भाजपा सांसद पीसी मोहन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी समिति
23 भाजपा सांसद ब्रिज लाल कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय समिति
24 डीएमके सांसद के.कनिमोझी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण समिति

Related posts

शहर कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित कई सक्रीय चेहरों को नही मिला अवसर , तो कई वरिष्ठ नेता विशेष आमंत्रित सदस्य भी नही

jansamvadexpress

47 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

jansamvadexpress

Test Post Created

cradmin

Leave a Comment

Please enter an Access Token