Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सैलाना के छात्र कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकले: विधायक कमलेश्वर डोडियार रहे मोजूद

रतलाम || मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से आने वाले छात्रों ने लगातार आ रही समस्याओ को लेकर कलेक्टर से मिलने का अनोखा तरीका अपनाया |  समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल के छात्र बुधवार दोपहर को रतलाम के लिए  पैदल निकल गए। वह सभी स्कूल से 400 मीटर दूर पहुंचे ही थे, कि सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने सभी को रोककर समस्या सुनी। इसके बाद 8 दिन में निराकरण का आश्वासन पाकर सभी छात्र माने और स्कूल वापस लौट गए।

एसडीएम की समझाइश के बाद छात्र स्कूल आए, इस दौरान तभी सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी मौके पहुंचे। इसके बाद विद्यार्थी स्कूल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। विधायक भी छात्रों के साथ स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।

इसके बाद विधायक के सामने ही छात्रों ने एसडीएम को हॉस्टल में आ रही समस्याओं को बताया। एसडीएम जैन ने जनजातीय विकास विभाग के एसई रंजना सिंह को बुलाया। विद्यार्थियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई।

Related posts

राजधानी में आवारा कुत्तो का आतंक , फिर मासूम पर कुत्ते का हमला

Jansamvad Express Digital

अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबन्ध

अगर आपकी बाइक चोरी हुई है तो आए और पहचान कर ले जाए : उज्जैन पुलिस ने चोरी गई 162 बाइक जप्त की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment