Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ये क्या बोल गए उज्जैन से भाजपा विधायक …अपनी ही सरकार और पार्टी को सन्देश उपचुनाव करवा ले

HEADLINE
  • भाजपा विधायक अनिल जैन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,
  • पिपलिनाका से भैरवगढ़ जेल तक चौड़ीकरण का किया विरोध,
  • कलेक्टर को दी चेतावनी 24 मीटर से ज्यादा चौड़ीकरण हुआ तो जनता के साथ आपके खिलाफ खड़े रहूंगा,
  • विधायक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कहा यदि जन भावनाओ का सम्मान नही हुआ तो उपचुनाव करा लें,
  • मैं जनता के साथ हूं, जनता का सम्मान नहीं होता है तो मुझे विधायक रहने का कोई औचित्य नहीं है,
  • अधिकारी टाइम लिमिट में काम नहीं कर रहे, मुख्यमंत्री को अधिकारी सही बात अवगत नहीं कराते जिसके कारण स्थिति बिगड़ती है,
  • ऐसा लग रहा है मुगलकाल आ गया है,

 उज्जैन || सिंहस्थ 2028 को लेकर कई विकास कार्य चल रहे हैं । ऐसे में सकरे मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है। कई मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और कई मार्गों की शुरुआत होना है। इन्हीं कार्यों में पिपलीनाका चौराहा से भैरवगढ़ जेल तक का मार्ग भी चौड़ा होना है । जिसको लेकर नपती भी की जा चुकी है। यह मार्ग 150 फीट चौड़ा होना था, रहवासियों के विरोध के चलते इसे 100 फिट कर दिया गया है।

परंतु रहवासियों की मांग है की इसे 80 फीट चौड़ा किया जाए। अपनी मांगों को लेकर पिपलीनाका क्षेत्र के रहवासी आज उज्जैन उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक अनिल जैन के कार्यालय पहुंचे। यहां चौड़ीकरण का विरोध करते हुए विधायक के खिलाफ नारे लगाए गए। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी ने प्रदर्शन करने वाले लोगों में से पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की। इस दौरान भाजपा विधायक ने कलेक्टर को खरी खोटी सुनाई और जनता के साथ मिलकर आंदोलन की चेतावनी दे डाली।

वहीं इसी मामले को लेकर उज्जैन उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक अनिल जैन काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

मीडिया से चर्चा में भाजपा विधायक अनिल जैन ने कहा कि विकास उतना किया जाए जितनी आवश्यकता है। कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की मांग के अनुसार यह मार्ग 24 मीटर से ज्यादा चौड़ा नहीं होना चाहिए। नहीं तो मैं आपके खिलाफ खड़ा रहूंगा। मुख्यमंत्री से भी बात हुई है जनता की भावना का ध्यान रखा जाए। अधिकारी टाइम लिमिट में काम नहीं कर रहे हैं। वर्तमान समय में परीक्षाएं चल रही है और होली का पर्व भी चल रहा है। ऐसे में चौड़ीकरण करना गलत है। ऐसा लग रहा है मुगल काल आ गया है।

उज्जैन के अधिकारी मुख्यमंत्री को सही अवगत नहीं कर रहे हैं यही कारण है कि यहां स्थिति बिगड़ रही है। विधायक ने कहा कि उनकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात हुई है और उन्होंने कह दिया है कि जन भावनाओं का सम्मान नहीं होगा तो उपचुनाव करवा लें पता चल जाएगा । मैं जनता के साथ हूं जनता का सम्मान नहीं होता है तो मुझे विधायक रहने का कोई औचित्य नहीं है। अधिकारी टाइम लिमिट में काम नहीं कर रहे हैं।

 

Related posts

कोलकाता समिट: बिरला ग्रुप उज्जैन के बड़नगर में शुरू करेगा सीमेंट प्लांट

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धनतेरस पर बरसेगा धन , कार बाइक और प्रापर्टी की बम्पर बिक्री

jansamvadexpress

इंदौर में जल्द होगा मेट्रो का ट्रायल रन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token