उज्जैन || सिंहस्थ 2028 को द्रष्टिगत रखते हुए शहर में किए जा रहे चोडीकरण कार्य को लेकर अब आम लोगो की नाराजगी झलकने लगी है , उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशान के बाद रहवासियों में खासी नाराजगी बनी हुई है। गुरुवार को इस चोडीकरण के विरोध में क्षेत्र के सेकड़ो महिला पुरुष विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे।
देखे लाइव प्रसारण जनसंवाद एक्सप्रेस पर
जिसके बाद विधायक को साथ लेकर रहवासी भाजपा कार्यलय भी पहुंचे | भाजपा कार्यालय के बाहर महिलाएं रोते बिलकते नजर आई , भाजपा कार्यलय पर पहले तो नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विधायक अनिल जैन ने रहवासियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगो का आक्रोश इतना था की थोड़ी देर में ही रहवासी कार्यलय के भीतर घुस गए और जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जिसके बाद पुलिस बल मोके पर पहुंचा |
चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले लोगों को नोटिस
दरअसल, नगर पालिक निगम ने दो दिन पहले ही पिपलीनाका से गढ़कालिका और भैरवगढ़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले मकानों मालिको को नोटिस दिए थे । और निर्देश दिए गए कि वे प्रभावित हिस्से को सात दिनों के भीतर खुद ही खाली कर दें ।स्थानीय लोगों के अनुसार कई मकानों का 10 से 20 फीट तक हिस्सा सड़क चौड़ीकरण में आ रहा है। इससे कई परिवारों के मकान और रोजी-रोटी पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विधायक जैन का किया घेराव तो भाजपा कार्यलय लेकर पहुंचे
चौडीकरण के प्रभावित लोग आज सुबह आगर रोड स्थित क्षेत्रीय विधायक के कार्यलय पर घेराव करने के लिए पहुंचे थे जहा विधायक ने उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया नहीं मानने पर विधायक भाजपा कार्यलय लेकर पहुँच गए जहा पार्टी अध्यक्ष महापोर और निगम सभापति से मुलाकात करवाई , भाजपा कार्यलय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं अपना घर टूटने के डर से रोती-बिलखती नजर आईं । उन्होंने विधायक से कहा कि हमने वोट देकर आपको चुना, लेकिन अब हमारे घरों को ही तोड़ा जा रहा है।
देखे लाइव प्रसारण जनसंवाद एक्सप्रेस पर
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बाद कलेक्टर रोशन सिंह से फोन पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि वे प्रभावित लोगों को कलेक्टर से मिलवाएंगे और इस मुद्दे पर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे ।
100 फीट चौड़ा होना है रोड रहवासियो की मांग 80 हो
निगम के जोन-1 कार्यालय की टीम ने पिपलीनाका से गढ़कालिका मंदिर होते हुए ओखलेश्वर श्मशान और भैरवगढ़ जेल चौराहा तक के घर और दुकान मालिकों को नोटिस दिए हैं। पहले सड़क को 150 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव था, जिसे बाद में घटाकर 100 फीट किया गया है। लेकिन रहवासियों की मांग है की अभी दोनों और से 10 फीट और कम किया जाना चाहिए , यानी की रोड को 80 फीट ही चौड़ा किया जाना चाहिए इसी को लेकर रहवासी विरोध कर रहे है , लेकिन उक्त प्रोजेक्ट पर जल्द ही प्रशासन काम शुरू करने की तैयारी में है |


