Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

CISF की पहली महिला चीफ बनी नीना सिंह

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा पहली बार एक महिला को सौंपा गया है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को ये जिम्मेदारी मिली है। पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है। नीना राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं।

नीना सिंह फिलहाल CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं। वे 2021 में CISF से जुड़ी थीं। उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 में होगा, तब तक वे CISF की चीफ की पोस्ट पर बनी रहेंगी।

नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर काम किया। उन्हें 2020 में अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं।

Related posts

उस मरीज को मार दो : सीनियर डॉ ने कोरोना मरीज को मारने का दिया आदेश आडिओ वायरल

jansamvadexpress

दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएँगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

jansamvadexpress

अमेरिका में जयशंकर बोले- कनाडा में दूतावास पर बम फेंके ये साधारण नहीं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token