Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान कोविड स्कैम , भाजपा विधायक के उठाए सवाल

कर्नाटक में पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान कोविड स्कैम होने की बात सामने आने के बाद से राजनीति गरमाई हुई है। विजयपुर से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कर्नाटक में बीजेपी की सरकार के दौरान 40 हजार करोड़ रुपए के कोविड स्कैम होने का आरोप लगाया है।

बसनगौड़ा के इस दावे पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार ( 28 दिसंबर) को कहा कि यदि विधायक पाटिल की मंशा दोषियों को सजा दिलाने की है तो उन्हें स्कैम से जुड़े दस्तावेज जांच आयोग (जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा कमेटी) के सामने पेश करना चाहिए।

वहीं, कर्नाटक की मौजूदा सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी बसनगौड़ा पाटिल यतनाल से घोटाले से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने को कहा है। उन्होंने कर्नाटक के लोगों को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुरक्षा के लिए दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए।

इस बीच, प्रदेश भाजपा महासचिव पी राजीव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के नेतृत्व में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई है। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि पार्टी की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

अल-शिफा अस्पताल से निकाले 31 प्रीमैच्योर नवजात

Jansamvad Express Digital

अगले 2 सालों के अंदर मंगल गृह पर दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट भेजेंगे इलॉन मस्क

Jansamvad Express Digital

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ 101 जोड़ो का दहेज मुक्त विवाह,482 यूनिट रक्त का हुआ महादान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment